जौनपुर - ईलाज के दौरान गई गर्भवती महिला की जान, परिजनों दर्ज कराया गैर इरादतन हत्या का केस

जौनपुर - ईलाज के दौरान छह माह की गर्भवती महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें ज़िले के खुटहन थाना क्षेत्र पट्टी नरेन्द्रपुर निवासी रिंकू की पत्नी लक्ष्मी का एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई 


परिजनों के द्वारा किरण अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में अब प्रशासन इस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई हैं। 

बताया जा रहा है कि सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर निवासी रिंकू माली की पत्नी लक्ष्मी छह माह की गर्भवती थी । उनका इलाज किरण अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को पेट में अचानक दर्द हुआ तो उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ने लगा । 

स्वजनों का कहना है कि देर शाम डाक्टरों द्वारा लक्ष्मी को ज़िले एक निजी अस्पताल में लाया गया। फिर लगभग आधी रात को उन्हें वापस लाया गया और बताया गया कि आपरेशन के दौरान लक्ष्मी की जान चली गई 

उक्त घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया जिसके बाद परिजनों का अस्पताल के लोगों से कहासुनी भी हुई। परिजनों का यह भी कहना है कि मृत नवजात का शव भी नहीं दिखाया गया न ही परिवार के लोगों को दिया गया 

इसी अस्पताल रोड पर स्थित एक पैथोलॉजी हैं जहां पर मृतका का अल्ट्रासाउंड हुआ था । जब प्रशासन के लोग वहां पहुंचे तो संचालक ने बताया सारा डाटा डिलीट हो गया है। 

उक्त घटनाक्रम को लेकर पति रिंकू माली के द्वारा थानें पर चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई। प्रशासन के आरोपों के आधार पर गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर ही रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किया जाएगा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ