जौनपुर - जिला प्रशासन ने अवैध असलहा तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है आपको बता दें कि केराकत-गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही ज़िले में चल रहे अवैध असलहा तस्करी गैंग का पर्दाफाश हुआ है।
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था इसी दौरान दो बाइकों पर चार युवक तेज़ी के साथ जा रहें जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया जिसके बाद उन युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया ऐसे में गौराबादशाहपुर पुलिस ने केराकत पुलिस से संपर्क करके इन युवकों का घेराव किया ऐसे में इन युवकों ने अपने आप को घिरता देख कर पुलिस टीम फिर फायर कर दिया तत्पश्चात पुलिस ने आत्मरक्षा हेतु फायर करके मुठभेड़ में एक युवक को घायल कर दिया और अन्य तीन युवकों को पकड़ लिया, घायल युवक गैंग का लीडर शैलेश यादव हैं जिसके पैर में गोली लगी हैं।
प्रशासन की मानें तो इस मुठभेड़ में कुल चार युवक पुलिस के पकड़े गए हैं जिसमें गैंग लीडर शैलेश यादव, पीयूष यादव, करन यादव और एक बाल अपचारी भी शामिल हैं
उक्त युवकों के पास से प्रशासन ने 3 देशी पिस्टल, 10 तमंचे, कारतूस, 2 मोटर साइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है।
गिरफ्तार शैलेश यादव पर जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ में भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, गैंगस्टर समेत कई संगीन मुकदमे पहले से ही दर्ज़ हैं। और अब इस घटना को लेकर जौनपुर के केराकत थाना में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel