जौनपुर - राम मंदिर दान चोरी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जौनपुर - श्री राम मंदिर में दान चोरी का मामला धीरे-धीरे राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा हैं। मंदिर से जुड़े दान चोरी के आरोपों को लेकर बुधवार को जौनपुर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया । जौनपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

उच्चस्तरीय जांच की मांग 

आपको बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं के श्री राम मंदिर से जुड़े दान चोरी की मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाईं। प्रदर्शनकारियों का सीधे तौर पर कहना था कि भगवान राम का मंदिर आस्था का केंद्र हैं। और जब मंदिर में दान चोरी जैसी घटनाएं सामने आई है तो इस विवाद पर उच्चस्तरीय पारदर्शी जांच होना चाहिए जिससे कि आम लोगों की आंशका को खत्म किया जा सके ।



कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के द्वारा बताया गया कि मंदिर से जुड़े मामले में अनियमितता देखीं जा रही है ऐसे में अब इसकी विधि सम्मत जांच होनी चाहिए और यह जांच न्यायिक निगरानी कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी होनी चाहिए 

 इसके साथ ही नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान के द्वारा भी कहा गया कि धार्मिक संस्थानों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। और जो आरोप मंदिर ट्रस्ट पर लग रहें हैं इन आरोपों का संज्ञान लेते हुए स्वतंत्र जांच होनी चाहिए, साथ उनके तथ्यात्मक दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का भी मांग किया गया 

उक्त धरना प्रदर्शन के तमाम कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद रहें और प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ