जौनपुर - अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म अन्ना का आंदोलन, गेट खुलवाने के लिए शुरू किया था आमरण अनशन

जौनपुर - जफराबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर चार पर बन्द किये गए छोटे गेट को खोलने और स्थायी गेट बनाये जाने के आश्वाशन के बाद जज सिंह अन्ना ने अपने आमरण अनशन को गुरुवार की दोपहर को खत्म कर दिया।



बताया जा रहा है कि स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म चार से बाहर निकलने वाले छोटे गेट को बिना किसी कारण बंद कर दिया गया था। जिसके कारण आम यात्री को दो किमी तक का लंबा चक्कर लगाकर ट्रेन पकड़ने जाना पड़ता था। क्योंकि काफी यात्रियों का शहर की तरफ से स्टेशन पर आना रहता है। उसी तरफ से निकलने वाले छोटे गेट को भी बंद कर दिया गया था। बुधवार को जज सिंह अन्ना ने उक्त छोटे गेट को तत्काल खोलने तथा प्लेटफार्म नम्बर चार के तरफ गेट को स्थायी गेट बनाये जाने के लिए बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया था।

अन्ना के आमरण अनशन को लेकर रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। और आज गुरुवार को सीनियर इंजीनियर जौनपुर लखनऊ मंडल सुनील कुमार मौके पर पहुंचकर चार नम्बर प्लेटफार्म पर बन्द किये गए छोटे गेट को तुड़वा दिया।इसके साथ ही अन्ना को आश्वाशन दिया कि जब कार्य का विस्तार होगा तब स्थायी गेट बनवाया जाएगा। उन्होंने अन्ना को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ