जौनपुर - ज़िले का सबसे चर्चित दुर्गादास बिंद हत्याकांड में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दुसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी हैं। घटना के लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में ठोस कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया।
कल परिजनों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक सद्भावना पुल से सड़क पर उतरकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक की बहन सौम्या बिंद ने मोर्चा संभालते हुए भाई के लिए न्याय की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे परिवार में भारी आक्रोश है।
प्रदर्शनकारियों के द्वारा प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग किया जा रहा हैं।
सौम्या बिंद की मानें तो जब तक उनके भाई को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा । लगातार दुसरे दिन भी यह धरना प्रदर्शन जारी हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel