जौनपुर - बीते दिनों बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में सुमित सिंह की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसपर घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना
आपको बता दें कि बदलापुर क्षेत्र के देवरिया निवासी सुमित सिंह अपना बाइक सर्विस करवाकर घर लौट रहा था रास्ते में उसे घेर कर कुछ मनबढ़ युवकों ने पीटकर लहुलुहान कर दिया। और उसे सड़क किनारे छोड़ कर चलें गए
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिलने पर इलाज के अस्पताल पहुंचाया लेकिन जिला अस्पताल में उक्त युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों के द्वारा थाना स्थानीय पश्र तहरीर दी गई थी और उक्त तहरीर के आधार पर 336/2026 की धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस तहत दर्ज था।
प्रशासनिक कार्रवाई
ऐसे में अब प्रशासन ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शनि गौतम पुत्र अमरजीत गौतम और शिवम् गौतम पुत्र अशोक गौतम निवासी गांव मई थाना बक्शा जौनपुर के रुप में हुई।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel