जौनपुर - ज़िले में एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के पराउगंज में स्थित शिवम् क्लिनिक पर पांच वर्षीय बच्चे का इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई
बताया जा रहा है कि बच्चे को इलाज़ के यहां लाया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसकी हालत और बिगड़ने लगी और कुछ देर बाद उसकी जान चली गई। जिसके बाद परिजनों ने मौजूद डाक्टरों पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे का शव पराउगंज बाजार में रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और उक्त क्लिनिक संचालक पर कार्रवाई का मांग करते रहें हालांकि कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया
प्रशासन ने क्या कहा
उक्त घटनाक्रम को लेकर प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दिया गया है बच्चे की मौत का असली कारण के पता चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार किया जाएगा

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel