जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरेदयाल सोरहा गांव के एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।



बताया जा रहा है उक्त गांव का एक युवक भैंस चरा रहा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। तो उसने तुरंत हल्ला मचाया जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए । ग्रामीणों में युवक का शव देखकर तरह तरह का चर्चा होने लगा। फिर स्थानीय पुलिस को उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी गई। घटना का सूचना मिलते ही सुरेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रशासनिक जांच के दौरान मृतक के हाथ पर "प्रीति महाकाल" लिखा हुआ पाया गया, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अभी फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया हैं। 
स्थानीय लोगों के बीच शव मिलने की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।