जौनपुर - जमीनी विवाद में चलें लाठी डंडे, घटना में एक व्यक्ति की गई जान चार लोग घायल

जौनपुर - जमीनी विवाद में हुएं खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



बताया जा रहा है कि कौली गांव निवासी 48 वर्षीय अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू का पड़ोसी दानबहादुर शर्मा और तेजबहादुर शर्मा समेत अन्य लोगों से जमीन को लेकर विवाद हो गया। और यह विवाद देखते ही देखते हिंसात्मक हो गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। और उक्त घटना में अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों का कहना है कि अजय के घायल होने की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार एवं पड़ोसी गांव के निवासी अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

उक्त घटना की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल अजय कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

विवाद की जानकारी मिलने पर स्थानीय थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ