जौनपुर - ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर युवक ने खाया जहर, जान देने से पहले वायरल किया विडियो

जौनपुर - एक युवक द्वारा कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जौनपुर शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान घाट मोहल्ला निवासी रमन सेठ ने लाइव विडियो बनाते हुए ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए जहर का सेवन करके आत्महत्या कर लिया। 



बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी, सास और साली पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में उसने अपनी पीड़ा और पारिवारिक विवादों का भी जिक्र किया है।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के जांच पड़ताल में जुट गई हैं। प्रशासन की मानें तो वायरल वीडियो समेत सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ