जौनपुर - नाले में मिला युवक का शव, छत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप

जौनपुर - नाले में एक अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि मछलीशहर क्षेत्र के बरेला ताल से जल निकासी के लिए बने नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उक्त शव की स्थिति देखकर हत्या किए जाने की आशंका प्रतीत हो रहा हैं। 



बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे मरी माई मंदिर के पास से गुजरने वाले नाले के किनारे शौच के लिए गए एक मजदूर ने युवक का शव देखा। और उसने जब हल्ला मचाया तो काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। फिर स्थानीय लोगों ने उक्त घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दिया सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश तथा मछलीशहर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस की मानें तो मृतक के गले पर सूजन के निशान पाए गए हैं और उसका चेहरा पत्थर या किसी भारी वस्तु से कुचल दिया गया था। इससे कहीं न कहीं आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को क्षत-विक्षत किया गया और शव को नाले में फेंक दिया गया।

उक्त घटना की सूचना पर जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम और एसओजी टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। और घटनास्थल पर जांच पड़ताल करतें हुए आवश्यक सबूत एकत्र किया गया। साथ ही शव की पहचान के लिए ग्रामीणों से भी पूछताछ किया गया लेकिन मृतक का पहचान नहीं हो पाया। ग्रामीणों की मानें तो युवक स्थानीय गांव निवासी नहीं हैं। 

क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान कैलाश नाथ बिंद की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

फॉरेंसिक और एसओजी टीम ने किया निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले से फॉरेंसिक टीम और एसओजी को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों और हत्या की परिस्थितियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ