जौनपुर - ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत का सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी बाजार के पास सड़क हादसे में 23 वर्षीय एक युवक की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को आजमगढ़ के बर्रा गांव निवासी भोदू राजभर अपने साथी उमाशंकर के साथ बाइक से भरेठी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह लोग बाजार के पास पहुंचे तो उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। और उक्त हादसे में बाइक सवार भोंदू की घटनास्थल पर ही जान चली गई और साथी दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए
घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उक्त घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दिया गया । घटना की सूचना पर पहुंची सरायख्वाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel