जौनपुर - सरपतहां थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में एक नेत्रहीन व्यक्ति के चोरी का हुआ घटना सामने आई है आपको बता दें कि बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया जिसकी जानकारी लोगों को गुरुवार सुबह हुई।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी नेत्रहीन शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता अपने घर में अकेले रहते हैं, उनके भाई का परिवार दूसरे स्थान पर रहता है। रोज की तरह बुधवार रात उन्होंने घर के कमरों और चैनल गेट में ताला बंद कर बाहर सो गए थे। रात में जब ढाई बजे आंधी-पानी शुरू होने पर जब वह घर के भीतर जाने लगे तो घर मेन दरवाजा अंदर से बंद मिला। ऐसे में उन्हें रातभर बाहर ही रहना पड़ा ।
गुरुवार सुबह होने पर उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। तो पड़ोस का एक लड़का पीछे के रास्ते घर के अंदर पहुंचा और मुख्य दरवाजा खोला। जिसके बाद वह घर अंदर जा सकें। लेकिन अंदर घुसते ही
अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। चोरों ने घर में घुसकर कमरों और पेटियों के ताले तोड़ दिए थे तथा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
पीड़ित शत्रुघ्न गुप्ता की मानें तो चोर 46 हजार रुपये नकद, सोने के टॉप्स, एक अंगूठी तथा लगभग साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी की सिकड़ी चोरी कर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के पीछे लगे करकट के सहारे छत पर चढ़कर भीतर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पीआरवी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel