जौनपुर - पेड़ गिरने से युवक की मौत का अर्थ घटना सामने आई है आपको बता दें कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बारी गांव नेवादा में नीम का पेड़ काटते समय बड़ा हादसा हो गया और एक युवक की जान चली गई
बताया जा रहा है कि स्थानीय गांव निवासी अरविंद पटेल शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे रास्ते में एक नीम के पेड़ की कटाई हो रहीं थीं अचानक पेड़ का डाल टूटकर अरविंद पटेल के उपर गिर गया जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए
और इस दर्दनाक हादसे में अरविंद पटेल की कुछ समय बाद घटनास्थल पर ही जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग भी इकठ्ठा हो गए और प्रशासन को सुचना दिया गया
ऐसे में घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं उक्त घटना से पूरा गांव हतप्रभ हैं

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel