जौनपुर - बीतें रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम को टक्कर मार दिया जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर घर में घुस गया जिससे घर के अंदर मौजूद एक किशोर की जान चली गई।
आपको बता दें कि यह पूरा घटनाक्रम जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के मुसईपुर से सामने आया है बीते शुक्रवार की आधी रात को तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी डीसीएम चार पहिया वाहन मार दिया। और उस टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुस गया
बताया जा रहा है कि घर के बाहर सो रहे सूरज गुप्ता की मौके पर ही जान चली गई जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया साथ ही दूसरी ओर चारपाई पर सो रही मंजू देवी पत्नी राम जियावन गुप्ता भी घायल हो गई
मालूम हो कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गई। हादसे में मकान के बाहर सो रहे 17 वर्षीय किशोर सूरज गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई 15 वर्षीय भाई राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर चारपाई पर सो रही मंजू देवी, पत्नी रामजियावन गुप्ता समेत एक और महिला भी घायल हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं साथ ही विधिक कार्रवाई किया जा रहा हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel