जौनपुर - रास्ते के विवाद में हुआ मारपीट, थानें पर शिकायत करने जा रहे दोनों पक्ष हुए हमलावर

जौनपुर - रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का विडियो सोशल मीडिया तेजी हो रहा हैं। बताया जा रहा है काफी दिनों से दोनों पक्षों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के महिला व पुरुष अपनी शिकायत लेकर थानें पर जा रहे थें। 

दोनों पक्ष थानें जाते समय एक तिराहे पर रुके और उसी विवाद को लेकर बहस होने लगा जो देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दुसरे पर हमलावर हो गए। हालांकि उक्त घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर लिया है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ