जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता की मौत का सनसनीखेज मामला जनपद की नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर से सामने आया हैं।
आपको बता दें कि उक्त थाना क्षेत्र के लक्षनपुर तरती गांव निवासी शांति गौड़ पत्नी अमन गौड़ की बीतें बृहस्पतिवार को रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त हो गई
मृतका की बहन सरिता की मानें तो शांति का शादी 22 अप्रैल 2023 को अमन के साथ हुई थी और कुछ दिनों बाद ही ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगेऔर कई बार मार पीट भी किया गया। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी लोगों के द्वारा समझाया गया लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ।
बीतें बृहस्पतिवार को रात लगभग सवा ग्यारह बजे शांति ने फोन किया था वो काफी घबराईं हुईं थीं उसके द्वारा बताया गया कि ये लोग हमें दौड़ा कर मारपीट रहें हैं यह लोग हमें जान से मार देंगे इसके बाद अमन फोन छीन लिया और फोन काट दिया फिर हम लोग बार बार फोन कर रहें थें लेकिन फोन बंद हो गया
आज सुबह लगभग लगभग 3 बजे भोर में उनकी ननद का फोन आया कि दीदी ने घर के बगल पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी बस इसी सूचना पर जब छोटी बहन सरिता और मां किशुना देवी मौके पर पहुंची तो शांति देवी का शव जमीन पर पड़ा था।
बताया जा रहा है कि उक्त मृतिका एक बच्ची की माँ है जो एक वर्ष की है। सरिता ने घटना की सूचना 112 और नेवढ़िया पुलिस को दिया। सूचना मिलने मौके पर नेवढ़िया थानाध्यक्ष पुलिस के पहुंचने पर भी शव जमीन पर पड़ी थी।ससुराल पक्ष फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बता रहे थे। वही मायके पक्ष की मां किशुना देवी ने लिखित तहरीर देकर ससुराल पक्ष के पति अमन गौड़, जेठ पिंटू गौड़, जेठान संगीता, सास बेला देवी,ननद अनीता पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है।
प्रशासन ने क्या कहा
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मडियाहूं विजय कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या। तहरीर मिली है जांचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel