जौनपुर - कैंसर रोगी का रेड जोन बना जौनपुर, दोहरे का सेवन बन रहा बड़ा खतरा

 जौनपुर - कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या जनपदवासियों के लिए एक बड़ा संकट का विषय बनता नजर आ रहा हैं। आपको बता दें कि जिला जौनपुर कैंसर के रेड जोन में आ चुका है। और बताया जा रहा है कि यहां पिछले तीन महीने में कैंसर के 284 संदिग्ध मिले हैं। और बड़ी बात यह सामने आई है कि सभी लोगों में मुंह के कैंसर का ही लक्षण मिला हैं। जौनपुर में बढ़ते कैंसर के पीछे का कारण देशी नशा और प्रतिबंधित दोहरे का बड़े पैमाने पर सेवन माना जा रहा हैं 

आपको बता दें कि खराब सुपारी से बना ये सत्ता नशा है, जिसके बेचने पर रोक तो लगी है। लेकिन रोक के बावजूद भी कहीं खुले आम तो कही चोरी छुपे बेचा जा रहा है। और इसका सेवन करने लोग भी जौनपुर में बड़े पैमाने पर हैं।

आंकड़ों की बात किया जाएं तो फरवरी और मार्च 2026 में जिले के सरकारी अस्पतालों में लगाए गए 175 शिविरों में 8,070 लोगों के मुंह की जांच की गई, इनमें से 284 (3.52%) लोग संदिग्ध पाए गए, और अब इन लोगों को जांच के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

ऐसे में अब कहीं न कहीं एक बड़ा सवाल फिर खड़ा होता है कि क्या प्रतिबंधित दोहरा बंद हो पाएगा ,क्या दोहरा माफियाओं पर लगाम कसी जाएगी और क्या दोहरा बनाने वालों पर प्रशासन का हंटर चलेगा?

और इतनी संख्या बढ़ने के बाद भी क्या लोगों के कैंसर के प्रति जागरूकता आ पाएगी क्योंकि प्रशासन के साथ साथ खुद की भी जिम्मेदारी बनती है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ