बताया जा रहा है कि मृतक राकेश तिवारी परिवार के साथ मुंबई में ही रहते थे और लगभग एक महीने पहले वह अपने गांव रामपुरचौथार आए थे। बीते गुरुवार को यह लोग सपरिवार मोढ़ हरीपट्टी भदोही में अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे।
वहां से दूसरे दिन शुक्रवार सुबह कार द्वारा अपनी बेटी से मिलने झूसी (प्रयागराज) जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही सैदाबाद के पास उनकी कार का बस से टक्कर हो गया और कार खाईं में गिर गई। और इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर तीन लोगों की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मानें तो मृतक के घर पर किसी सदस्य के न होने के कारण ग्रामीणों को इसकी जानकारी देर शाम मिली। सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel