जौनपुर - एक अधेड़ व्यक्ति को खेत में जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव में अशोक मिश्रा का शव खेत में मृत अवस्था में जला हुआ मिला।
बताया जा रहा है कि अशोक मिश्रा को कथित तौर पर जलाकर मारा गया था। कान्हापुर स्थित चौबान बस्ती निवासी अशोक मिश्रा का शव मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। उक्त घटनाक्रम सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
उक्त मामले में मृतक अशोक मिश्रा की पत्नी इसरावती मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तेजीबाजार थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल के द्वारा बताया गया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण और शकुंतला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और आगे की कानूनी कार्रवाई किया जा रहा हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel