जौनपुर - दहेज़ हत्या के आरोप पति समेत सांस ससुर गिरफ्तार, गोमती नदी में मिला था विवाहिता का शव

जौनपुर - बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की गोमती नदी में शव मिलने की सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसपर विवाहिता के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था उक्त घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने विवाहिता के ससुराल पक्ष से पति , सांस, ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। 


 बताया जा रहा है कि पूजा मौर्य उम्र 28 वर्ष पत्नी सोनू मौर्य का जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा मे बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अखड़ों देवी के पास गोमती नदी मे शव मिला था । उक्त घटनाक्रम को लेकर युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। परिजनों का कहना है कि सुनियोजित तरीके से युवती को नदी में धकेला गया है और यह घटना आत्महत्या या हादसा नहीं, बल्कि एक हत्या हैं। मृतका के भाई ने बताया काफी पहले से आए दिन हमारी बहन को मारते पीटते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थें।


उक्त घटनाक्रम को लेकर थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/26 धारा 80(2)/85/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों को मुखबिर की सुचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें पति सोनू मौर्य ससुर लालजी मौर्य और सांस जडावती देवी शामिल हैं गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त जमैथा थाना जफराबाद जौनपुर के निवासी हैं।

गिरफ्तार वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-

1. सोनू मौर्या पुत्र लालजी मौर्या नि0 जमैथा थाना जफराबाद जौनपुर।  

2. लालजी मौर्या पुत्र स्व0 चन्द्रबली मौर्या नि0 जमैथा थाना जफराबाद जौनपुर। 
 
3. जड़ावती देवी पत्नी लालजी मौर्या नि0 जमैथा थाना जफराबाद जौनपुर।  

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 109/26 धारा 80(2)/85/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट- थाना जफराबाद जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ