वाराणसी - बाउंसरों ने घूमने आएं युवक का लें लिया जान, नमो घाट घूमने आया था सोनभद्र का युवक

वाराणसी - बनारस के प्रसिद्ध नमो घाट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स और बाउंसरों ने महज एंट्री को लेकर हुए मामूली विवाद में सोनभद्र से आए पर्यटकों पर हॉकी, रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल नाम के एक पर्यटक को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चार अन्य साथी बुरी तरह लहूलुहान हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

एंट्री को लेकर गेट नंबर 2 पर शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के पडली गांव के रहने वाले राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल अपने चार साथियों के साथ तड़के सुबह करीब तीन बजे वाराणसी के नमो घाट पर घूमने पहुंचे थे. समय से पहले पहुंचने के कारण नमो घाट के गेट नंबर 2 पर तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ इन पर्यटकों की एंट्री को लेकर कहासुनी और बहस हो गई.

यह मामूली विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि सुरक्षाकर्मियों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं.



कहासुनी के कुछ ही देर बाद रॉड, हॉकी और डंडों से लैस दर्जनों बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड्स वहाँ इकट्ठा हो गए और उन्होंने पांचों निहत्थे पर्यटकों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. जानलेवा हमला होते देख राजेश के चार साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहाँ से भागे, लेकिन राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल भाग नहीं सका और वहीं जमीन पर गिर गया. क्रूर बन चुके सुरक्षाकर्मियों ने जमीन पर गिरे राजेश को तब तक बेरहमी से मारा, जब तक कि उसकी साँसें नहीं थम गईं. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश को अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ