जौनपुर - दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड, एक मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

जौनपुर - दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। आपको बता दें कि हत्याकांड में शामिल एक लाख रुपए का इनामी आरोपी रवि यादव को प्रशासन ने मुठभेड़ में मार गिराया उक्त मुठभेड़ में थाना लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह भी घायल हो गए 

बताया जा रहा है कि 25 मई 2026 की भोर करीब 2 बजे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रानी के मोड़ के पास प्रशासन को रवि यादव की मौजूद होने की सूचना मिली थी। ऐसे में सूचना के आधार पर एसओजी टीम, सरायख्वाजा थाना पुलिस और लाइन बाजार पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी किया गया।



प्रशासन की मानें तो पुलिस टीम को देखते ही आरोपी रवि यादव ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


इस मुठभेड़ के दौरान थाना लाइन बाजार के एसएचओ केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी हालत सही हैं।

उक्त आरोपी रवि यादव बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

फिलहाल पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ