जौनपुर - जमीनी विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, टावर से गिरने से ग‌ई जान

जौनपुर - जमीनी विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े की टावर से गिरने पर मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर में जमीनी विवाद को लेकर युवक राजस्व कर्मचारियों पर गलत तरीके से सीमांकन का आरोप लगाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया जिसकी टावर से गिरकर मौत हो गई 


बताया जा रहा है कि उक्त गांव में जमीन के सीमांकन से नाराज युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और राजस्व कर्मियों पर गलत सीमांकन कर जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया। युवक ने कहा कि जब तक उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, वह टॉवर से नीचे नहीं उतरेगा। करीब तीन घंटे तक युवक कड़ी धूप में टॉवर पर चढ़ा रहा। 

परिजन और स्थानीय लोग लगातार उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।
 और अंततः जौनपुर के विशेषरपुर निवासी श्री प्रकाश पुत्र राजाराम यादव की टावर से गिरने पर दर्दनाक तरीके से मौत हो गई 

मृतक श्री प्रकाश यादव का शव स्थानीय थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं 

बताया जा रहा है कि विशेषरपुर (साईनाथ) निवासी करीब 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव, पुत्र राजाराम यादव, काफी समय से जमीन विवाद को लेकर परेशान था। युवक का आरोप है कि गाटा संख्या 250 की जमीन का गलत तरीके से सीमांकन किया जा रहा है और उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ