जौनपुर - 12 वीं के छात्र के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के चक्रारारे ढाबे ग्राम निवासी राजेश निषाद का 19 वर्षीय पुत्र अतुल निषाद बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4:00 बजे अपने कमरे में गमछे से पंखे के सहारे फांसी लगा कर झूल गया
बताया जा रहा है कि शाम के समय घर वाले खेत में गए थें और जब वह लोग खेत से घर पहुंचे तो पता चला दरवाजा अंदर से बंद है ऐसे में दरवाजा खुलवाने के लिए काफी देर तक आवाज दिया गया लेकिन तब भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई और न अंदर से कोई दरवाजा खोलने के लिए ही आया जिसके बाद घर वाले घबरा गए पड़ोसी और घर वालों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया गया
और जब अंदर देखा तो अतुल फांसी लगाकर झूल रहा था यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद सब सन्न रह गए घटनास्थल पर एक नोट भी मिला लेकिन उस नोट में किसी से क्षुब्द होने या आत्महत्या के बारे में कुछ नहीं लिखा था ।
ऐसे में तत्काल परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर जिला अस्पताल लाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel