जौनपुर - मुंबई में हुए सड़क दुघर्टना में ज़िले के लाल की मौत की सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि जौनपुर के विकास खंड बरसठी के बेलौना कला निवासी अवनीश सिंह (38) की मृत्यु बुधवार को मुम्बई के भयंदर मीरा में सड़क दुघर्टना में हो गई।
बताया जा रहा है कि वह पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे और फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। अवनीश के सिर में ज्यादा तेज चोट लगी। मौके पर मौजूद पुलिस उन्हें तत्काल उठाकर अस्पताल ले गई लेकिन डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। हालांकि पत्नी का भी इलाज अभी चल रहा है।
अब जब यह दर्दनाक समाचार उनके गांव बेलौना कला पहुंचा तो घर में बूढ़ी मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। लोगों का कहना है कि अवनीश पांच बहनों के इकलौते भाई थे। सभी बहनों की शादी हो चुकी थी। और मृतक अवनीश का इकलौता पुत्र आर्यन (14) है जो अभी पढ़ रहा है। एक पुत्री भी थी लेकिन तीन वर्ष पहले रेबीज के चलते उसकी मौत हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि उक्त परिवार के तीन पीढ़ियों में लोगों अब सिर्फ तीन लोग ही बचे एक बूढ़ी मां, पत्नी और पुत्र इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel