जौनपुर - बदमाशों ने दिनदहाड़े वकील पर किया हमला, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए वकील अंबे पांडेय

जौनपुर - अज्ञात बदमाशों द्वारा कोर्ट जा रहें वकील पर जानलेवा हमला की सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि यह पीली कोठी निवासी वकील अंबे पांडेय पर दिनदहाड़े बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला करके घायल कर दिया। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया
 

बताया जा रहा है कि पीली कोठी निवासी वकील अंबे पांडेय रोज की तरह आज भी कचहरी जा रहें थें इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने अचानक उनके उपर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुएं इस वारदात से पूरे इलाके में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार भी हो ग‌ए। उक्त घटना में वकील अंबे पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घयाल अधिवक्ता अंबे पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव (चन्द्रा सिटी) के सहयोगी जूनियर वकील हैं।


घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहें हैं। इस घटनाक्रम से अधिवक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है जल्द ही कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही हैं।
हालांकि खबर लिखे जाने तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ