जिलाधिकारी ने काफिले से एस्कॉर्ट वाहन हटाकर यह साबित कर दिया कि बदलाव की शुरुआत शीर्ष स्तर से ही होती है। उनका यह निर्णय न केवल ईंधन की बचत करेगा, बल्कि प्रशासनिक सादगी और जवाबदेही का भी मजबूत संदेश देगा
साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया हैं कि सरकारी वाहनों का उपयोग केवल अत्यंत आवश्यक कार्यों में ही किया जाए। जिला मुख्यालय के साथ साथ तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी उपलब्ध कई वाहनों के स्थान पर जरूरत के अनुसार एक ही वाहन का प्रयोग किया जाए। और इसके साथ ही अधिकतर बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने और डिजिटल कार्यसंस्कृति अपनाने पर जोर दिया गया है।
डीएम पॉल ने जनपदवासियों से भी अपील किया है कि निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। इस क्रियाकलाप से कहीं न कहीं उर्जा संरक्षण को मजबूती मिलेगी साथ ही वैश्विक और आर्थिक संकट से निपटने में मदद मिलेगी
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel