जौनपुर - शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में जौनपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। आपको बता दें कि थाना लाइन बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र ने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी अजीत प्रजापति को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना लाइन बाजार क्षेत्र के प्रानपुर चौकीपुर शीतला चौकिया धाम का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक उक्त अभियुक्त के खिलाफ थाना लाइन बाजार में मु0अ0सं0-185/26 के तहत धारा 69/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel