जौनपुर - बच्चों के विवाद में पड़ोसियों के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट की घटना सामने आया है आपको बता दें कि जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरिया काजी गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया।
बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह लोग बच्चों को समझाने बुझाने के बजाय खुद ही मारपीट पर अमादा हो गए पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंग पड़ोसी घर में घुस आए और भाभी-ननद पर लाठियों से हमला कर दिया।
उक्त हमले में सोनम (40) के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उनकी ननद सादिया भी घायल हुईं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी पहले भी विवाद कर चुके हैं, लेकिन इस बार जब उन्होंने मारपीट किया तो सारी हदें पार कर दी गईं। ऐसे में अब घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel