संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला शव

जौनपुर - एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि 
शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बाजार में एक किशोरी ने फां*सी लगाकर आत्म*हत्या कर लिया है।

 बताया जा रहा है कि आजमगढ़ जनपद के थाना फूलपुर क्षेत्र के सिकरावल गांव की रहने वाली अंशु यादव उम्र लगभग 25 वर्ष किराए पर रहा करती थी। बीते सोमवार की शाम काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दिया। 

सुचना मिलते ही कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दुपट्टे के सहारे उसका शव कमरे में लगे पंखे से लटकी हुई है। ऐसे में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ