जौनपुर - एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान, सड़क हादसे में उजड़ गया परिवार

जौनपुर - एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुघर्टना में मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है आपको बता दें कि सुजानगंज क्षेत्र के भीलमपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह का पूरा परिवार दिल्ली में रहता था । गांव भीलमपुर में गुरुवार को श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें सम्मिलित होने के लिए परिवार के आठ लोग मंगलवार को दिल्ली से गांव जौनपुर स्थित भीलमपुर आ रहे थे।



 और इस समय बच्चों के स्कूल भी बंद थे तो ऐसे में बच्चे भी अपनी छुट्टी मनाने गांव आ रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही स्कॉर्पियो सलवन, रायबरेली गंगा एक्सप्रेस वे पर पहुंची सड़क किनारे खड़े टैक्टर ट्राली में घुस गई। स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज थीं जिसके कारण उसके परखच्चे उड़ गये।

और दर्दनाक हादसे में घटना स्थल पर ही एक दादी एवं उनकी दो पोतियां समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रायबरेली स्थित एम्स में इलाज के लिए पहुंचाया गया 

बताया जा रहा है कि सरोज सिंह (60 वर्ष) पत्नी राजेंद्र प्रताप सिंह, संगीता (21 वर्ष) पुत्री नीरज सिंह एवं समृद्धि सिंह (7 वर्ष) पुत्री गुरचरण सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और गंभीर रूप से घायलों में गुरचरण सिंह (36 वर्ष) पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह, नीरज सिंह (42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय धीरेंद्र प्रताप सिंह, सविता सिंह (38 वर्ष) पत्नी नीरज सिंह, प्रतिभा सिंह (32 वर्ष) पत्नी गुरचरण सिंह, समर्थ सिंह (5 वर्ष) पुत्र गुरचरण सिंह का इलाज रायबरेली स्थित एम्स में चल रहा है। 

जैसे ही इस हादसे की जानकारी परिजनों को मिला परिवार के लोग भी रायबरेली पहुंचे। घटना के संबंध में पंकज सिंह के द्वारा बताया गया कि घर की सभी खुशियां मातम में बदल गई। पूरा परिवार एकत्र हो जाता था तो घर में चारों तरफ खुशियां ही रहती थी। बच्चे इस बात को लेकर उत्साहित थे कि हम छुट्टियां मनाने गांव जा रहे हैं। अभी शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। समझ में नहीं आ रहा पोस्टमार्टम हाउस जाऊं कि अस्पताल में घायलों का हालचाल लेने। भगवान ने मेरा परिवार उजाड़ दिया। 

 इस ह्रदय विदारक घटना से पूरा क्षेत्र आहत हो गया और जब शव घर पहुंचा तो मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए लगभग 10 मिनट के लिए ही घर पर शव को रखा गया उसके बाद अंत्येष्टि के लिए प्रयागराज ले जाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ