जौनपुर - ज़िले का बहुचर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में एक और आरोपी को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि उक्त हत्याकांड में अभियुक्तों को शरण देने वाला प्रिंस राजभर की तलाश चल रहा था जिसे अब जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गुरैनी-कलापुर नहर रोड स्थित तरसावां मोड़ से पकड़ा हैं।
थाना प्रभारी खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर वांछित आरोपी प्रिन्स राजभर पुत्र विक्रम राजभर निवासी तरसावां थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
प्रशासन की मानें तो उक्त आरोपी दुल्हा हत्याकांड में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों को संरक्षण और सहयोग देने में शामिल था। उसके खिलाफ थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-91/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel