जौनपुर - वैवाहिक कार्यक्रम में चलीं थी गोली, तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर - बीते दिनों जौनपुर के नाथुपुर में शादी की हल्दी रस्म के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आया था। इस घटनाक्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते मंगलवार तड़के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 98 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।



थानाप्रभारी श्रुष्टि जैन और थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी रंजिश में प्रेम साव को गोली मारने वाला आरोपी अरविंद सिंह आसपास ही मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करके मुख्य आरोपी अरविंद सिंह पुत्र कैलाश सिंह को मौके से धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक उक आरोपी ने हल्दी समारोह के दौरान तमंचे से फायर कर प्रेम साव के जबड़े में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया।

ऐसे में प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में दहशत का माहौल कम हुआ है, वहीं पुलिस की तत्परता की सराहना भी हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ