जौनपुर - बिजली खंभे से टकराईं तेज रफ्तार कार, हादसे में ग‌ई युवक की जान

जौनपुर - सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के पास बुधवार की आधी रात दर्दनाक हादसा सामने आया है आपको बता दें उक्त क्षेत्र में कि एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बिजली के खंभे टकरा गई। बताया जा रहा है कि उक्त घटना इतना भयानक था कि घर के बाहर सो रहे एक युवक के उपर खंभा टूटकर गिर गया जिससे कि उक्त युवक की जान चली गई ।



मृतक की पहचान जपटापुर गांव निवासी 22 वर्षीय सनी राजभर के रूप में हुई है। मृतक सनी अपने नानी के घर भकुरा गांव में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार रात वह घर के सामने दरवाजे पर सो रहा था और आधी रात में तेज रफ्तार इनोवा ने खंभे में टक्कर मार दी। जिससे कि खंभा टूट गया और सीधे सनी के सिर पर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटनाक्रम सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ