जौनपुर - घर से लापता 4 वर्षीय बच्चे का कुएं में शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि ज़िले के बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव में मंगलवार से लापता हुए 4 वर्षीय मासूम का शव बुधवार सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर एक जर्जर कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव के रहने वाले रफीक का लड़का आदिल घर के बाहर खेल रहा था। वह खेलते खेलते अचानक लापता हो गया काफी देर तक घर में मिलने पर लोगों ने खोजबीन शुरू किया, काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो लोगों ने 5 मई को थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराया तो स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब 5 घंटे तक बच्चे की तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पुराने कुएं में ग्रामीणों की नजर पड़ी तो बच्चे का शव पानी में उतराता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
आदिल के परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। उसके पिता रफीक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel