जौनपुर - तेज रफ्तार बोलोरो ने मारी टक्कर, हादसे में ग‌ई अधेड़ की जान

जौनपुर - शादी समारोह में खाना बनाकर वापस आ रहें व्यक्ति की सड़क दुघर्टना में मौत का घटना सामने आई है आपको बता दें कि सुइथाकला मे शादी समारोह से खाना बनाकर घर लौट रहे एक अधेड़ कुक की तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा बोलेरो को सीज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों से मिलीं जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी 58 वर्षीय रामदवर मौर्य बुधवार को अपने एक साथी के साथ सुल्तानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र के एक शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों व्यक्ति मोपेड से घर लौट रहे थे।

लोगों का कहना है कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव स्थित एक नर्सरी के पास उनका साथी पानी पीने के लिए हैंडपंप पर चला गया। इसी दौरान रामदवर मौर्य मोपेड के सहारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे।

तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उक्त बोलेरो रामदवर को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई।

हादसे के बाद मौके का फायदा उठाकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामदवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 मृतक रामदवर को दो बेटों और एक बेटी हैं तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे सुनील मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ