जौनपुर - जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, चिकित्साधिकारी में मिले अनुपस्थित

जौनपुर - नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार सख्ती से पेश आ रहें हैं। बीते दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। जब जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. पटेल अनुपस्थित पाए गए। जिस पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमलेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जनपद मुख्यालय पर बैठक हेतु गए हैं।



जिसके बाद जिलाधिकारी ने तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी मांगी तो पता चला कि मुख्यालय पर कोई ही नहीं निर्धारित किया गया हैं । ऐसे में उक्त प्रकरण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल ऑफिसर डॉ0 कमलेश कुमार को गलत जानकारी देने के लिए स्पष्टीकरण एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थिति होने पर अग्रिम आदेश तक तनख्वाह रोकने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर दिया।

जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई का निर्देश देते हुए मरीजों को ससमय भोजन उपलब्ध कराने की भी बात कही गई। और टीबी के मरीजों से बातचीत करके दवा वितरण एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ