जौनपुर - तालाब में नहाने गए युवक की गई जान, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

जौनपुर - तालाब में नहाने गये एक व्यक्ति की डूबने से मौत की सनसनीखेज घटना सामने आई हैं । आपको बता दें कि यह ज़िले नेवढ़िया थाना क्षेत्र रसूलहा गांव में बने तालाब में राजू बनवासी नहाने गए थे लेकिन डूबने से उनकी मौत हो गई 

बताया जा रहा है कि कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव स्थित भागवती कन्या विद्यालय के बगल में बने तालाब में सोमवार को वाराणसी जनपद के सिंधोरा गांव निवासी राजू बनवासी नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब में छलांग लगायी लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। कुछ समय बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो वह व्यक्ति दिखाई नहीं दिया।



 जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू करते हुये पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तालाब से व्यक्ति को बाहर निकाला गया और तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायी जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक पिछले करीब 20 वर्षों से अपने ससुराल रसूलहा गांव में ही रह रहा था। उसके दो बेटे हैं और दोनों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक के द्वारा बताया गया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ