जौनपुर - दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी एक लाख का इनामिया अपराधी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया जिसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम हाउस से सीधे शव को अंतिम संस्कार के लिए रामघाट पर पहुंचाया गया रामघाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार करा दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि रवि यादव की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा रहा। परिवार की महिलाएं रो-रोकर बेहाल दिखीं और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाती रहीं। परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया कि रवि को यादव जाति का होने की वजह से निशाना बनाया गया। महिलाओं ने जौनपुर पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने की बात कहते हुए जमकर हंगामा किया।
और आपको बता दें कि सबसे ज्यादा तनाव उस समय देखने को मिला जब परिवार के लोग शव को घर ले जाकर अपने रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़ गए। महिलाएं चीखती-चिल्लाती रहीं और पुलिस से शव सौंपने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शव को अपनी निगरानी में रखा।
और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को सीधे रामघाट ले जाया गया, जहां पुलिस कस्टडी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान घाट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही।
मृतक रवि यादव वही आरोपी था, जिस पर एक मई को बारात के दौरान दूल्हा आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार देर रात खेतासराय क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में वह घायल हुआ था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अब रवि यादव के एनकाउंटर के बाद से जिले में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel