जौनपुर - सोनारों ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी के अपील के खिलाफ उतरा सोनार समाज

जौनपुर - सोना न खरीदने वाले पीएम मोदी की अपील के खिलाफ सोनारो ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन, आपको बता दें कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना-चांदी की खरीदारी न करने की अपील किया गया था। 



 जिसके बाद लगातार स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है इसी कड़ी में जौनपुर के हनुमान घाट पर सोनार नरहरि सेना के बैनर तले स्वर्णकार समाज का विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरने में हजारों की संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए

 सभा को संबोधित करते हुए सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि देशभर में लाखों परिवार सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े हुए हैं और इसी व्यवसाय से उनका घर-परिवार चलता है। ऐसे में अगर लोग पीएम मोदी की बात मानकर सोना-चांदी खरीदना बंद कर देंगे तो स्वर्णकार समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा, “सरकार को यह समझना होगा कि स्वर्णकार समाज केवल व्यापार नहीं करता, बल्कि यह एक पारंपरिक कला और पीढ़ियों से चला आ रहा रोजगार का बड़ा साधन है। 

सर्राफा एसोसिएशन जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी ने कहा स्वर्णकार समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी का वोटर रहा है यदि प्रधानमंत्री के वक्तव्य से सोना-चांदी की बिक्री प्रभावित होगी तो लाखों कारीगर, दुकानदार और मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ