जौनपुर - भीषण गर्मी के बीच जौनपुर के जफराबाद में ट्रांसफार्मर जलनें की घटना सामने आई है आपको बता दें कि जफराबाद फीडर अंतर्गत जफराबाद मार्केट के पश्चिम छोर पर नासही मोहल्ले में लगा 400 KVA का ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ऐसे में अब ट्रांसफार्मर जलने के कारण आसपास के घरों और बाजार की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली कटने से लोगों का हाल बेहाल हो गया और इलाके में हाहाकार मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आग की लपटें और धुएं से पूरा क्षेत्र दहशत में रहा।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel