गोरखपुर - शादी के दो हफ्ते बाद ही विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज़ हत्या आरोप

गोरखपुर - शादी के हफ्ते बाद ही लड़की की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि यह घटनाक्रम झांसी के सिपरी थाना क्षेत्र से सामने आया हैं।



बताया जा रहा है कि 14 दिन पहले मृतक ज्योति मिश्रा की शादी हुई थी और कल शाम को लड़के के परिवार वालों ने फोन करके बताया कि आपकी लड़की की छत से गिरने से मौत हो गई हैं जिसके बाद से पूरा परिवार हतप्रभ रह गया लड़की का परिवार गोरखपुर के पीपीगंज का रहने वाला है लड़की वालो ने अब दहेज के लिये हत्या का आरोप लगाया हैं।


मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रियंका मिश्रा के रूप में हुई है. उसका मायका गोरखपुर जिले में है. उसके पिता कस्टम विभाग से रिटायर्ड बताए जा रहे हैं. वह काफी होशियार थी और बीएड भी कर चुकी थी. अभी 28 अप्रैल को उसकी झांसी के सीपरी बाजार थानांतर्गत मिशन कंपाउंड में रहने वाले शुभम से शादी हुई थी।

पति शुभम ने बताया कि उनकी करीब डेढ़ साल पहले जीवन साथी डॉट कॉम से मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और उन्होंने शादी करने का निर्णय ले लिया. जिसमें दोनों परिवारों के सहमति हो गई और उन्होंने 28 अप्रैल को शादी कर ली. इसके बाद 2 मई को रिसेप्शन भी हुआ

किसी भी विवाद से पति का इन्कार 

पति का कहना है कि सोमवार को शादी के उपलक्ष्य में घर पर सुहागिनों का खाना था. कार्यक्रम चल रहा था, तभी लगभग 4.30 बजे प्रियंका अपने कमरे में आई. कुछ देर बाद वह दोनों छत पर गए और बातें करने लगे. इस दौरान प्रियंका छत की मुंडेर पर मजाक में पैर लटकाने लगी जिसपर हमने मना किया. लेकिन वह फिर मजाक करने लगी और पैर मुंडेर पर लटका दिया. इतने में प्रियंका दूसरी मंजिल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद सभी लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई. पति ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया है।


लेकिन अब इस हृदयविदारक घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं? कि धूप में कोई छत पर क्या करने के लिए जाएगा और जब घर में कार्यक्रम चल रहा है तो वो घर का काम छोड़कर छत पर क्या करेगा। मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही सीपरी थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी।
शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई किया जा रहा हैं 
 
परिजनों का कहना है कि हमारे घर में बहुत सालों बाद इस बेटी का जन्म हुआ था । यथासंभव हमलोगों ने धूमधाम से शादी किया था शादी के 14 दिन बाद ही हमारी बेटी नहीं रहीं 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ