जौनपुर - रात के अंधेरे में लाखों के गहने और घर में रखे नगदी की चोरी की सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि पोटरिया गांव निवासी राममिलन विश्वकर्मा पुत्र कमलाकांत विश्वकर्मा के परिवार के अधिकांश सदस्य सोमवार की रात घर की छत पर सो रहे थें । और वृद्ध कमला विश्वकर्मा घर के सामने सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर में रखी गोदरेज की बड़ी अलमारी को उठाकर बाहर गांव के एक खेत में ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण और नकदी निकाल ली।
बीते मंगलवार सुबह खेत में टूटी पड़ी अलमारी मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने का झुमका, दो जोड़ी सोने की बाली, दो जोड़ी सोने का झाला, एक सोने का बाला, दो जोड़ी पायल, सात जोड़ी मीना तथा 60 हजार रुपये नकद उठा ले गए।
परिवार का कहना है कि शादी-विवाह और वर्षों की जमा पूंजी के रूप में रखे गए जेवर चोरी होने से परिवार अब गहरे सदमे में है। उक्त घटना की सूचना पर सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। और बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है। इधर, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel