जौनपुर - स्कूटी और स्कार्पियो के बीच हुआ टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर स्कार्पियो गाड़ी के पलटने का घटना सामने आई है आपको बता दें कि जनपद के बदलापुर शाहपुर इंडियन पेट्रोल पंप के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि बदलापुर की ओर शाहपुर इंडियन पेट्रोल टंकी से करीब 50 मीटर आगे स्कॉर्पियो S2 (UP 84 Q 8278) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे स्कूटी चालक शमशेर 55 वर्ष उनकी पुत्री जहरून 19 वर्ष निवासी ग्राम भनूहाई थाना बदलापुर स्कूटी से दवा लेने के लिए बदलापुर बजार गए थे दवा लेकर घर वापस आते समय अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी और स्कॉर्पियो स्कूटी दोनों नियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से तीनो घायलों को बदलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पिता पुत्री की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।
और जब जिला अस्पताल पहुंचे तो प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया हैं । साथ ही उसी घटना में घायल स्कार्पियो चालक का उपचार बदलापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही चल रहा हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel