जौनपुर - दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, दर्दनाक हादसे में ग‌ई होमगार्ड की जान

जौनपुर - दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हुई टक्कर में होमगार्ड की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र बासपुर गांव में ड्यूटी पर जा रहें होमगार्ड अनिल दुबे की दो पहिया गाड़ी सामने से आ रही बाइक से टकरा गया जिसमें होमगार्ड के साथ साथ दो अन्य युवक घायल हो गए 



बताया जा रहा है कि उक्त होमगार्ड घर से नेवढ़िया थानें पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया घटना के मौके तामाम लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने होमगार्ड अनिल दुबे को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल युवकों प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया 

उक्त घटनाक्रम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और दोनों ही वाहनों की कब्जे में रखा लिया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ