जौनपुर - गन्ना मशीन की चपेट में आईं महिला, डाक्टरों ने बायां हाथ काटकर निकाला

जौनपुर - गन्ना मशीन के चपेट में आने से महिला का हाथ कटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जौनपुर के जेसीज चौराहे पर एक महिला गन्ना का रस निकालने वाली मशीन के चपेट में आ गई जिससे कि उनका हाथ गंभीर रूप घायल हो गया 



बताया जा रहा है कि बुधवार लगभग 1:00 बजे ज्ञानपुर भदोही जनपद के सुरियावा थाना क्षेत्र के ग्राम महजूदा गांव निवासी अजय कुमार चौहान की 28 वर्षीय पत्नी रिंकी अपने बच्चों के साथ मंगलवार को मायके सराय ख्वाजा जा रही थी। जेसीज चौराहे पर रुक कर गन्ने का जूस पीने लगी।

 उसी समय सड़क के किनारे लापरवाही पूर्वक लगाई गई जूस की मशीन की चपेट में आ गई जिससे उसका बाया हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मां की यह हाल देखकर साथ में रहे बच्चे रोने चिल्लाने लगे। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को खून से लथपथ अवस्था में जिला अस्पताल लाया। चिकित्सक के अनुसार महिला का बाया हाथ निकाल कर ही उसकी जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

ऐसे में अब कहीं न कहीं लापरवाही से लगे मशीनों को लेकर बड़ा सवालिया निशान प्रशासन पर खड़ा होने लगा है 
शहर के जेसीज चौराहे चहारसू चौराहा कोतवाली चौराहा अंबेडकर तिराहा सब्जी मंडी भंडारी रेलवे स्टेशन समेत तमाम जगहों पर मनमानी तरीके से लगाई गई यह मशीनें किसी बड़ी घटना का सबब बन रही है तो वहीं दूसरी ओर ध्वनि प्रदूषण भी फैला रही हैं इसके खटाखट खटाखट की आवाज़ भी आते जाते राहगीरों की सर दर्द बन गई है।

 सड़क की पटरियों पर लगाई गई मशीनों से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। फिलहाल रिंकी गौतम का तो बायां हाथ अब खत्म ही हो गया है। यदि जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र ही यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ नागरिक और राहगीर दोनों ही मशीनों का शिकार होते रहेंगे और तरह की घटनाएं भी होती रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ