जौनपुर - पेंट व्यापारी और डाक्टर के बीच हुआ मारपीट, दो लोग गंभीर रूप से हुएं घायल

जौनपुर - पेंट व्यापारी और डाक्टर के जमकर मारपीट की सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मंडी नसीब खां ( सुतहटी) में एक डाक्टर अनुराग साहू और पेंट व्यापारी राधेरमण जायसवाल से जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनो तरफ से चार लोग घायल हो गए। 



उक्त घटना मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे की बताई जा हैं। नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल का कथन है कि वह शाम को अपनी पेंट की दुकान पर बैठे हुए थें उसी समय चार-पांच की संख्या में पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर अनुराग और उनके पिता धर्मेंद्र कुमार साहू आ गए और आरोप लगाया कि मेरे द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीकारी के यहां शिकायत किया गया है कि वह फर्जी डॉक्टर है। 

इसी बात को पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने अपना संयम खो दिया और मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में राधे रमण जायसवाल उम्र लगभग 50 वर्ष और उनके पुत्र निश्चल जायसवाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष की तरफ से धर्मेंद्र कुमार साहू डॉ अनुराग साहू को भी गंभीर चोटें आई हैं। ऐसे में घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कुमार कोल भी घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को हिरासत में लेते हुए दोनों को उपचार एवं चिकित्साकिय परिक्षण के लिए भेज दिया है।

 हालांकि दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास कुछ कथित समाज सेवियों द्वारा किया जा रहा हैं प्रशासन मामले की जांच कर रहा है लेकिन अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ