जौनपुर - हत्या के प्रयास में फरार चल रहे तीन युवकों को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइनबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइनबाजार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
स्थानीय पुलिस की मानें तो थाना लाइनबाजार में पंजीकृत मु0अ0सं0 199/26 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस, 7 CLA एक्ट एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों की पहचान दुर्गेश्वर उर्फ बाबू पुत्र सुरजन राव निवासी अकबर आदमपुर थाना लाइनबाजार, जय किशन पुत्र राजेश कुमार निवासी आदमपुर अकबर थाना लाइनबाजार तथा अबुसाद पुत्र सुल्तान खां निवासी आदमपुर अकबर थाना लाइनबाजार के रूप में हुई हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel