दुल्हा हत्याकांड - परिजनों ने नहीं किया अंतिम संस्कार, जिलाधिकारी, एसपी राज्यमंत्री पहुंचे मृतक के घर

जौनपुर - बीते दिनों जौनपुर के खेतासराय में बीच रास्ते दुल्हे को गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था उक्त घटनाक्रम के बाद से ही परिवार के लोगों का मांग हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द पड़ा जाए और फांसी की सजा दिया जाए हमें मौत के बदले मौत की सजा चाहिए


आपको बता दें कि बीते दिन सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के आजाद बिंद की बारात खेतासराय थाना क्षेत्र बीबीपुर के लिए निकली तो रास्ते में दुल्हे की गाड़ी पर दबंगों ने फायरिंग कर दिया और उक्त घटनाक्रम में दुल्हा आजाद बिंद की इलाज़ के दौरान जान चली गई इस पूरे घटनाक्रम से परिजनों में हड़कंप मच गया 

परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना 

परिजनों के द्वारा मृतक आजाद बिंद का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया ऐसे में आज जिलाधिकारी जौनपुर और पुलिस अधीक्षक भी मृतक दुल्हा आजाद के घर पहुंचे और परिजनों से अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया लेकिन परिजनों ने साफ मना कर दिया उनका कहना है कि जबतक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ